श्री अद्भुतनाथ महादेव मंदिर सेवा ट्रस्ट, दिल्ली

यज्ञसेनी द्रोपदी कौन थी ?
OSB Logo

OM SHRI BHAKTI APP

सनातन संस्कृति की ओर

सनातन संस्कृति के रोचक किस्से, कहानियां, रहस्य सुने व देखे

DOWNLOAD NOW

Google Play
यज्ञसेनी द्रोपदी कौन थी ?

यज्ञसेनी द्रोपदी कौन थी ?

यज्ञसेनी द्रोपदी कौन थी ? इतिहास  महाभारत में पांडवों और कौरवों के साथ-साथ द्रौपदी भी मुख्य पात्रों में से एक थीं कई विद्वानों का मानना है कि महाभारत के युद्ध का महत्वपूर्ण कारण द्रौपदी ही थीं द्रौपदी के अपमान का बदला लेने के लिए पांडवों ने कौरवों के साथ महाभारत का युद्ध किया था हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, आज भी कई गांवों में द्रौपदी को काली का अवतार माना जाता है क्योंकि द्रौपदी का जन्म हवनकुंड से हुआ था, इसलिए भारत के कुछ गांवों में आज भी द्रौपदी की देवी समान पूजा की जाती है| 1)द्रौपदी का जन्म कैसे व कहाँ हुआ ? महाभारत के मुताबिक, द्रौपदी का जन्म पांचाल देश के राजा द्रुपद के यज्ञकुंड से हुआ था, यज्ञ से पैदा होने की वजह से ही द्रौपदी को यज्ञसेनी भी कहा जाता है,पांचाल देश के राजा द्रुपद ने गुरु द्रोणाचार्य से अपने अपमान का बदला लेने के लिए यज्ञ करवाया था इसी यज्ञ के हवनकुंड की अग्नि से द्रौपदी प्रकट हुई थीं | 2) देवी द्रौपदी की पूजा ? दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्य के कुछ गांवों में देवी द्रौपदी पूजनीय हैं इन राज्यों के गांवों में द्रौपदी को मां काली का अवतार माना जाता है इन गांवों में अम्मन नाम से देवी द्रौपदी की पूजा की जाती है यहां देवी द्रौपदी के 400 से अधिक मंदिर है| 3)भगवान शिव ने द्रोपदी को क्या वरदान दिया था ? द्रौपदी पूर्वजन्म में मुद्गल ऋषि की पत्नी थी उनका नाम मुद्गलनी / इंद्रसेना था। उनके पति की अल्पायु में मृत्यु उपरांत उसने पति पाने की कामना से तपस्या की। भगवान शंकर ने प्रसन्न होकर उसे वर देने की इच्छा की। उसने भगवान शंकर से पाँच बार कहा कि वह सर्वगुणसंपन्न पति चाहती है जो सर्वोच्च धर्मवान, सबसे सुंदर, सर्व बलशाली, सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर, सर्वश्रेष्ठ तलवार विद्या निपुण हो तब भगवान शंकर ने कहा कि अगले जन्म में उसे 5 गुणों से भरा पति मिलेगा। क्योंकि उसने पति पाने की कामना पाँच बार दोहराई थी| 4)गुरु द्रोणाचार्य को पांडवों और कौरवों ने क्या गुरुदक्षिणा दी ? जब पाण्डव तथा कौरव राजकुमारों की शिक्षा पूर्ण हो गई तो उन्होंने द्रोणाचार्य को गुरु दक्षिणा देनी चाही। द्रोणाचार्य को द्रुपद के द्वारा किये गये अपने अपमान का स्मरण हुआ और उन्होंने राजकुमारों से कहा, "राजकुमारों! यदि तुम गुरुदक्षिणा देना ही चाहते हो तो पांचाल नरेश द्रुपद को बन्दी बना कर मेरे समक्ष प्रस्तुत करो। यही तुम लोगों की गुरुदक्षिणा होगी।" गुरुदेव के इस प्रकार कहने पर समस्त राजकुमार अपने-अपने अस्त्र-शस्त्र ले कर पांचाल देश की ओर चले।पांचाल पहुँचने पर अर्जुन ने द्रोणाचार्य से कहा, "गुरुदेव! आप पहले कौरवों को राजा द्रुपद से युद्ध करने की आज्ञा दीजिये। यदि वे द्रुपद को बन्दी बनाने में असफल रहे तो हम पाण्डव युद्ध करेंगे।" गुरु की आज्ञा मिलने पर दुर्योधन के नेतृत्व में कौरवों ने पांचाल पर आक्रमण कर दिया। दोनों पक्षों के मध्य भयंकर युद्ध होने लगा किन्तु अन्त में कौरव परास्त हो कर भाग निकले। कौरवों को पलायन करते देख पाण्डवों ने आक्रमण आरम्भ कर दिया। भीमसेन तथा अर्जुन के पराक्रम के समक्ष पांचाल नरेश की सेना हार गई। अर्जुन ने आगे बढ़ कर द्रुपद को बन्दी बना लिया और गुरु द्रोणाचार्य के समक्ष ले आए। द्रुपद को बन्दी के रूप में देख कर द्रोणाचार्य ने कहा, "हे द्रुपद! अब तुम्हारे राज्य का स्वामी मैं हो गया हूँ। मैं तो तुम्हें अपना मित्र समझ कर तुम्हारे पास आया था किन्तु तुमने मुझे अपना मित्र स्वीकार नहीं किया था। अब बताओ क्या तुम मेरी मित्रता स्वीकार करते हो?" द्रुपद ने लज्जा से सिर झुका लिया और अपनी भूल के लिए क्षमायाचना करते हुए बोले, "हे द्रोण! आपको अपना मित्र न मानना मेरी भूल थी और उसके लिये अब मेरे हृदय में पश्चाताप है। मैं तथा मेरा राज्य दोनों ही अब आपके आधीन हैं, अब आपकी जो इच्छा हो करें।" द्रोणाचार्य ने कहा, "तुमने कहा था कि मित्रता समान वर्ग के लोगों में होती है। अतः मैं तुमसे बराबरी का मित्र भाव रखने के लिए तुम्हें तुम्हारा आधा राज्य लौटा रहा हूँ।" इतना कह कर द्रोणाचार्य ने गंगा नदी के दक्षिणी तट का राज्य द्रुपद को सौंप दिया | 5)अपमान का बदला लेने हेतु यज्ञ उपरांत धृष्टद्युम्न और यज्ञसेनी द्रौपदी का जन्म ? गुरु द्रोण से पराजित होने के उपरान्त महाराज द्रुपद अत्यन्त लज्जित हुए और उन्हें किसी प्रकार से नीचा दिखाने का उपाय सोचने लगे। इसी चिन्ता में एक बार वे घूमते हुए कल्याणी नगरी के ब्राह्मणों की बस्ती में जा पहुँचे। वहाँ उनकी भेंट याज तथा उपयाज नामक महान कर्मकाण्डी ब्राह्मण भाइयों से हुई। राजा द्रुपद ने उनकी सेवा करके उन्हें प्रसन्न कर लिया एवं उनसे द्रोणाचार्य के मारने का उपाय पूछा। उनके पूछने पर बड़े भाई याज ने कहा, "इसके लिए आप एक विशाल यज्ञ का आयोजन करके अग्निदेव को प्रसन्न कीजिये जिससे कि वे आपको महान बलशाली पुत्र का वरदान दे देंगे।" महाराज ने याज और उपयाज से उनके कहे अनुसार यज्ञ करवाया। यज्ञ के उपरांत एक पुत्र का जन्म हुआ जो संपूर्ण आयुध एवं कवच कुण्डल से युक्त था और एक जुड़वा कन्या उत्पन्न हुई जिसके नेत्र खिले हुये कमल के समान देदीप्यमान थे, भौहें चन्द्रमा के समान वक्र थीं तथा उस सुन्दर तेजस्वी अग्नि पुत्री तेजस्वी कन्या का वर्ण थोड़ा श्यामल था। बालक का नाम धृष्टद्युम्न एवं बालिका का नाम द्रौपदी रखा गया। यज्ञ द्वारा उत्पन्न होने पर द्रौपदी, ‘यज्ञसेनी’ भी कहलाई। 6)द्रौपदी का स्वयवर ? द्रौपदी के स्वयवर की शर्त बहुत कठोर थी जिसे कोई भी नही तोड़ सका कर्ण जो अंग देश का राजा था वो ये प्रतियोगिता जीत सकता था पर उसे अवसर नही दिया गया अंत मे अर्जुन ने ये शर्त जीती। शर्त जीतने के उपरांत कौरवों और उपस्थित राजाओं ने पांडवों को द्रौपदी को ले जाने से रोकना चाहा, जिसका सभी पांडवों ने डट कर सामना किया, जिसके फलस्वरूप वे द्रौपदी को ले जाने में सफल रहे।द्रौपदी सहित कुटिया पहुँचने पर जब पांडवों ने बाहर से ही कहा की माता देखो हम क्या लाए है तो बिन देखे ही कुंती ने कहा कि जो लाए हो आपस मे बाँट लो। माता की आज्ञा का निरादर नही करना चाहते थे, परंतु उन्हे अहसास था कि ऐसा करना ठीक नही होगा। परिणाम स्वरूप, कुंती ने द्रौपदी को पांचो पांडवों में से एक को चुनने के लिए कहा। द्रौपदी ने युधिष्ठिर को चुना।पाणिग्रहण संस्कार के लिए जब कुंती समेत पांडवो ने पांचाल नरेश द्रुपद के पास जाकर सारा वृत्तांत सुनाया, तब ऋषि ने द्रौपदी के पूर्व जन्म की कथा सुनाई, जिसके उपरांत द्रुपद ने औपचारिक रूप से पांचो पांडवों के साथ द्रौपदी का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न किया। 7)द्रौपदी का चीर हरण ? महाभारत में युधिष्ठिर ने सब कुछ हार ने के बाद उन्होंने द्रौपदी को दाँव पर लगा दिया और दुर्योधन की ओर से मामा शकुनि ने द्युत में अग्नि पुत्री द्रोपदी को जीत लिया। उस समय दुशासन द्रौपदी के बालों को पकड़कर घसीटते हुए सभा में ले आया। जब वहाँ द्रौपदी का अपमान हुआ अंगराज कर्ण ने भी दुर्योधन की मित्रता के अनैतिक प्रभाव में अपमान के शब्द बोले। तब भीष्मपितामह, द्रोणाचार्य और विदुर जैसे न्यायकर्ता और महान लोग भी बैठे थे लेकिन वहाँ मौजूद सभी बड़े दिग्गज मुँह झुकाए बैठे रह गए। इन सभी को उनके मौन रहने का दंड भी मिला। दुर्योधन के आदेश पर दुशासन ने सभा के सामने ही द्रौपदी का वस्त्र (चीर) हरण करना चाहा। परंतु श्री कृष्ण ने हस्तक्षेप करके चीर हरण को रुकवाया। 8)महाभारत का युद्ध ? महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में कौरवों और पांडवों के बीच हस्तिनापुर की गद्दी को लेकर लड़ा गया था, द्रौपदी के अपमान को लेकर हुआ था| युद्ध लगातार 18 दिनों तक चला था| 9) द्रौपदी की मृत्यु कैसे हुई ? युधिष्ठिर ने अश्वमेध किया और 36 साल तक राज किया। जब उसके पति संसार से विदा होकर हिमालय स्वर्ग की यात्रा पर निकले, तो वह उनके साथ गई और यात्रा के दौरान सबसे पहले मृत हो गई। जब भीम ने युधिष्ठिर से पूछा कि द्रौपदी क्यों गिरी, तो युधिष्ठिर ने उत्तर दिया,भीम ने पूछा कि द्रौपदी ने कभी कोई पाप नहीं किया, तो ये कैसे गिर गईं इस पर युधिष्ठिर ने कहा कि द्रौपदी हम पांचों में से अर्जुन को सबसे ज़्यादा प्रेम करती थीं पांडवों में केवल युधिष्ठिर को ही स्वर्ग में प्रवेश करने की अनुमति मिली थी |

शेयर करें Facebook WhatsApp
पूरा पढ़ने के लिए ओम श्री भक्ति ऐप डाउनलोड करे

गौ माता के लिए दान करे